Homeविदेशजारी हुआ फरमान---- कत्ल कर के मोदी का हिंदुस्तान पर लहराएगा इस्लामिक...

जारी हुआ फरमान—- कत्ल कर के मोदी का हिंदुस्तान पर लहराएगा इस्लामिक झंडा

कत्ल कर के मोदी का हिंदुस्तान पर लहराएगा इस्लामिक झंडा-- जारी हुआ फरमान

इंशाल्लाह! हम बहुत जल्द हिन्दुस्तान के बादशाह नरेंद्र मोदी का क़त्ल करेंगे तथा हिन्दुस्तान पर कोई भगवा या तिरंगा नहीं बल्कि इस्लामिक झंडा लहराएगा. इंशाल्लाह हम पूरी ताकत से अपनी मंजिल की ओर बढ़ते जा रहे तथा वो दिन बहुत जल्द आने वाला है जब हिन्दुस्तान इस्लामिक मुल्क में तब्दील हो जायेगा तथा मोदी का कत्ल आकर दिया जायेगा. ये आवाज उठी है पाकिस्तान से. पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) में एक रैली करके इस्लामिक आतंकी संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) ने मुसलमानों से अपील की है कि वे रमजान के माह में जेहाद छेड़ें तथा जेयूदी ने खुले तौर पर धमकी देते हुए कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्‍या कर दी जाएगी.

आपको बता दें कि जेयूडी, आतंकी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा का हिस्‍सा है. मुंबई आतंकी हमलों के बाद जब अमेरिका ने लश्‍कर पर बैन लगा दिया था तो उसने जेयूडी के नाम पर चैरिटी ऑर्गनाइजेशन शुरू की लेकिन इसका पहला मकसद भी आतंकवाद को बढ़ावा देना था. जेयूडी के सदस्‍य मौलाना बशीर अहमद खाकी ने पीओके के पुंछ जिले के रावलकोट में यह बात कही. मौलाना बशीर ने खुद को लश्‍कर के सरगना हाफिज सईद को दूत बताया. उसने पीओके से धमकी दी और कहा, ‘भारत के प्रधानमंत्री मोदी को मार दिया जाएगा और इस्‍लाम का झंडा भारत और अमेरिका में लहराएगा.’ बशीर ने इसके साथ ही कहा कि भारत और इजरायल छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट जाएंगे क्‍योंकि यहां से ज्‍यादा से ज्‍यादा शहीद निकलेंगे. बशीर ने रैली में आए लोगों से कहा, ‘रमजान जेहाद-उ-कत्‍ल यानी जेहाद और हत्‍या का पवित्र महीना होता है. जिन्‍हें जेहाद करते हुए शहादत मिलती है, उनके लिए हमेशा जन्‍नत के दरवाजे खुले रहते हैं.

आतंकी बशीर ने कहा कि जेयूडी के आतंकी कश्‍मीर में जेहाद को आगे बढ़ा रहे हैं और भारत की सेनाओं से लड़ रहे हैं. उनका जेहाद कश्‍मीर में आजादी के मकसद और भारत की तबाही के लिए है. इसके साथ ही उसने यहां पर काफिरों के लिए जेहाद शुरू करने की बात कही. लश्‍कर, कश्‍मीर घाटी में लगातार आतंकी भेजकर तबाही मचाने में लगा हुआ है. बेटों को कश्‍मीर में जेहाद के लिए भेजें मौलाना बशीर ने पीओके के लोगों से कहा कि वे अपने बेटों को जेहाद के लिए भेजें. उसने कहा कि रमजान के माह में लोगों को गेहूं, राशन और कैश जेयूडी और जेहाद के लिए मुजाहिद्दीनों को देना चाहिए. सिर्फ इतना ही नहीं उसने महिलाओं से भी अपील की कि कश्‍मीर में जेहाद के लिए वे अपने बेटों को भेजें और कश्‍मीर में जेहाद छेड़ रहे मुजाहिद्दीनों के लिए कैश दें. उसने कहा कि हिंदुस्तान को मुस्लिम राष्ट्र बनाने के लिए अब मुसलमानों के बच्चे बच्चे को आगे आना होगा. मरने से डरना नहीं है क्योंकि जिहाद के लिए मरने पर जन्नत मिलती है, हमारा लक्ष्य मोदी की हत्या करके भारत पर इस्लामिक झंडा फहराना है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments