Homeप्रमुख खबरेंजियो का 4G फोन: 153 रुपए में मिलेगा अनलिमिटेड डाटा और फ्री...

जियो का 4G फोन: 153 रुपए में मिलेगा अनलिमिटेड डाटा और फ्री वॉयस कॉल

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने आज (सोमवार) मुंबई में सालाना जनरल मीटिंग (एजीएम) की. इस मीटिंग में  RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने देश का सबसे सस्ता 4G फोन लॉन्च किया. अंबानी ने कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि सभी भारतीयों को यह फोन फ्री में मिलेगा. उन्होंने इसको ‘इंटेलीजेंट फीचर फोन’ कहा है. यह 22 भाषाओं में सपोर्ट करेगा. इसमें 153 रुपये में अनलिमिटेड डाटा मिलेगा और साथ में फ्री वॉयस कॉल भी मिलेगी. अंबानी ने कहा कि इंट्री लेवल पर 3000 से 4500 रुपये की कीमत में स्‍मार्टफोन है जो करोड़ों लोगों की पहुंच से बाहर है. पिछले एजीएम में अंबानी ने रिलायंस जियो को लॉन्च कर दूरसंचार के क्षेत्र में धमाका किया था.

मुकेश अंबानी ने कहा, जियो ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, 170 से भी कम दिनों में 100 मिलियन ग्राहक बनाया. प्रति सेकेंड 7 ग्राहक को जोड़ा. यह फेसबुक, WhatsApp और स्काइप से भी तेजी से भी जोड़ा. दुनिया में सबसे तेजी से स्वीकार किया जाने वाला टेक्नोलॉजी सर्विस बना. आज जियो के पास 125 मिलियन ग्राहक है. जियो लॉन्च होने के सिर्फ 6 महीने में डाटा का यूज 20 करोड़ जीबी से बढ़कर 120 करोड़ जीबी प्रति महीना हो गया. अभी एक महीने में जियो ग्राहक 125 करोड़ जीबी डाटा का इस्तेमाल कर रहा है. इसमें 165 करोड़ हाई स्पीड वीडियो प्रति महीना है. जियो सबसे बड़ा वीडियो नेटवर्क बना दिया. मोबाइल डेटा से इस्तेमाल की दृष्टि से भारत चीन और अमेरिका से आगे निकल गया है. जियो के लॉन्च होने से पहले भारत मोबाइल ब्रॉडबैंड में विश्व में 155वां स्थान पर था. अब भारत मोबाइल डेटा इस्तेमाल में नंबर वन बन गया है. आज जियो के पास 100 मिलियन जियो प्राइम यूजर हैं. अधिकांश ने 309 रुपए या इससे अधिक का प्लान रिचार्ज किया है. अंबानी ने कहा, सितंबर तक देश में भर में जियो के 10000 सेंटर होंगे. जियो अगले एक साल में भारत की 99% आबादी को कवर कर लेगा.

मुकेश अंबानी ने कहा, जियो ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, 170 से भी कम दिनों में 100 मिलियन ग्राहक बनाया. प्रति सेकेंड 7 ग्राहक को जोड़ा. यह फेसबुक, WhatsApp और स्काइप से भी तेजी से भी जोड़ा. दुनिया में सबसे तेजी से स्वीकार किया जाने वाला टेक्नोलॉजी सर्विस बना. आज जियो के पास 125 मिलियन ग्राहक है.

रिलायंस एजीएम में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, सिर्फ दशक में रिलायंस स्मॉल स्टार्टअप से सबसे बड़े स्टार्टअप्स में शामिल हो गई. अब विश्व के सबसे प्रतिष्ठित कंपनियों में गिनती होती है. हमारा टर्नओवर 1977 में 70 करोड़ था आज 330,000 हैं. 4,700 गुना बढ़ा. हमारी कुल संपत्ति 33 करोड़ से 700,000 करोड़ हो गई है. 20,000 गुना से अधिक है. 1977 में हमारा 1000 रुपए निवेश आज 16,54,503 रुपए का हो गया है. इसका मुल्य 1600 गुना बढ़ा है. पिछले 40 वर्षों में आपका पैसा प्रत्येक ढाई साल में दोगुना हुआ है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments