Homeदेशजीवाजी विश्वविद्यालय को नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल ने ए-प्लस प्लस...

जीवाजी विश्वविद्यालय को नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल ने ए-प्लस प्लस ग्रेड प्रदान किया

जीवाजी विश्वविद्यालय को नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल (नैक) की टीम ने ए-प्लस प्लस ग्रेड प्रदान किया है। इसके बाद जीवाजी विश्वविद्यालय मैं तमाम फैकल्टीज के प्रोफेसर, शिक्षाविदो व छात्रों के बीच खुशी का माहौल व्याप्त हो गया है यह ग्रेट मिलने के बाद अब उसको मिलने वाली ग्रांट में बढ़ोतरी कर दी जाएगी शिक्षा क्षेत्र में ग्वालियर अंचल के लिए या बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

उल्लेखनीय है की जीवाजी विश्वविद्यालय में मार्च के आखिरी सप्ताह में  पूरे आठ साल बाद   नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल (नैक) की टीम ने दस्तक दी थी। जिसका नेतृत्व डा. आलोक अग्रवाल कर रहे थे। उनके साथ चार अन्य सदस्य भी थे। यह निरीक्षण तीन दिन चला था। हालांकि जेयू प्रबंधन ने इसकी तैयारियां काफी पहले से शुरू कर दी थीं।

नैक टीम के अध्यक्ष डा. आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में टीम सबसे पहले प्रशासनिक भवन में बने टंडन हाल पहुंची थी। यहां पर कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी ने वर्ष 2016 से 2021 की उपलब्धि, शोध, सुविधाओं, एमओयू, एलुमनी सहित जेयू की अन्य गतिविधियों को लेकर प्रजेंटेशन दिया था। इसके बाद आइक्यूएसी कार्डिनेटर प्रो. जीबीकेएस प्रसाद ने भी टीम के समने प्रेजेंटेशन दिया था। प्रजेंटेशन के बाद डीन्स, बोर्ड आफ स्टडीज के अध्यक्ष और अध्ययनशालाओं के विभागाध्यक्ष के साथ मीटिंग की थी। बता दें, वर्तमान में जेयू के पास ए ग्रेड था। इस बार जेयू ने ए प्लस प्लस का दावा किया था। अब जेयू को यह ग्रेड मिल गया है अब उसकी ग्रांट बढ़ जाएगी ।

शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ेगा असर

यह तमगा अब विश्वविद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने में सहायक साबित होगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अविनाश तिवारी का कहना है कि इससे हम प्रदेश भर में रिसर्च के लिए सबसे अव्वल होंगे, वहीं छात्रों को भी इसका फायदा मिलेगा। वहीं विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों को नैक की एकेडेशन कमेटी में आवेदन करने पर पहले प्राथमिकता दी जाएगी। बता दें कि यह निरीक्षण विश्वविद्यालय की अकादमिक और भौतिक सुख सुविधाओं के आधार पर दिए अंकों और विश्वविद्यालय द्वारा भेजी गई एसएसआर रिपोर्ट के आधार पर पूरा होता है। इसके पूरे आंकलन के बाद ही नैक कमेटी की बैठक में यह निर्धारित होता है कि विश्वविद्यालय को कौनसा ग्रेड दिया जाना उचित होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments