इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के एक्स हैंडल से एक और वीडियो पोस्ट किया गया है. इससे पहले रविवार को भी एक वीडियो जारी किया गया था.
नए वीडियो में नेतन्याहू लोगों से मिलते और बातचीत करते हुए नज़र आ रहे हैं.
इससे पहले भी रविवार देर शाम को नेतन्याहू का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अपनी उंगलियां दिखा रहे थे. हालांकि, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह वीडियो एआई जेनरेटेड है.
इस बारे में भारत में इसराइल के राजदूत रूवेन अज़ार ने बयान जारी किया था. उन्होंने कहा , “प्रधानमंत्री नेतन्याहू ज़िंदा हैं. जब मैं इसराइल में था, तब मैंने उन्हें कई बार ख़ुद देखा. कैफ़े वाला यह वीडियो एआई से बनाया गया नहीं है. इस मामले में बहुत ग़लत जानकारी फैलाई जा रही है.”