Homeप्रमुख खबरेंपाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बहुत बड़ा हमला, अस्पताल पर स्ट्राइक; 400 की...

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बहुत बड़ा हमला, अस्पताल पर स्ट्राइक; 400 की मौत

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर बड़ा हमला कर दिया है। तालिबान के आरोप हैं कि इस स्ट्राइक में 400 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, पाकिस्तान इससे इनकार कर रहा है। तालिबान सरकार ने सोमवार को पाकिस्तान की सेना पर काबुल में उस अस्पताल को निशाना बनाने का आरोप लगाया, जहां मादक पदार्थों के आदी लोगों का इलाज किया जाता है। यह हमला उस समय हुआ जब कुछ घंटों पहले अफगान अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच साझा सीमा पर गोलीबारी हुई, जिसमें अफगानिस्तान में चार लोग मारे गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने काबुल के 9वीं पुलिस डिस्ट्रिक्ट स्थित अस्पताल पर हमला किया है। इसमें कम से कम 400 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, करीब 250 घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स में तालिबान सरकार के हवाले से कहा जा रहा है कि अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि हमले में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

सरकारी प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने एक्स पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह अफगानिस्तान की सीमा का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि मारे गए और घायल हुए लोगों में से अधिकतर वे थे जिनका मादक पदार्थ की लत छुड़ाने का इलाज किया जा रहा था।

पाकिस्तान का इनकार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि काबुल में किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया। उन्होंने लिखा, ‘स्ट्राइक्स में सैन्य ठिकानों और आतंकवाद की मदद करने वाली जगहों को निशाना बनाया गया है, जिसमें तकनीकी उपकरणों के भंडारण और गोला-बारूद के भंडार शामिल हैं।’

दो बच्चों की मौत का आरोप

इससे पहले सीमावर्ती इलाकों में कई स्थानों पर हुई गोलाबारी की चपेट में आने से दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान में कम से कम दो बच्चों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। अफगान अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अफगान अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्धविराम की अपील के बावजूद लगातार तीसरे सप्ताह भी दोनों पक्षों के बीच लड़ाई जारी रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments