Homeप्रमुख खबरेंज्योतिरादित्य के ग्वालियर पहुंचते ही प्रियदर्शिनी को प्रत्याशी घोषित करने के लिए...

ज्योतिरादित्य के ग्वालियर पहुंचते ही प्रियदर्शिनी को प्रत्याशी घोषित करने के लिए कांग्रेस ने पारित किया प्रस्ताव

ग्वालियर/एक तरफ मध्यप्रदेश की ग्वालियर सीट पर कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी चयन को लेकर असमंजस बरकरार है वहीं इस असमंजस के बीच रविवार की सुबह कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया अचानक ग्वालियर आए और उनके यहां पहुंचने के बाद शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने ज्योतिरादित्य की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे को ग्वालियर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करने के लिए प्रस्ताव पास करके राहुल गांधी के पास भेज दिया। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व ही इसी शहर जिला कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्वालियर से टिकट देने की मांग करते हुए प्रस्ताव पारित किया था। अब आज इस मामले में शहर जिला कांग्रेस के नजरिए में आए यू टर्न के पीछे ज्योतिरादित्य की इच्छा ही बताई जा रही है।

शहर और ग्रामीण कांग्रेस ने ग्वालियर लोकसभा सीट पर प्रियदर्शनी राजे सिंधिया को प्रत्याशी बनाये जाने की मांग कांग्रेस उच्चकमान से की है। इसके लिये एक प्रस्ताव पास कर हाईकमान को भेजा है। जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि इसको लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह राठौर, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी, पशुपालन मंत्री लाखन सिंह, खाद्य नागरिक आपूर्ती मंत्री प्रधुमन सिंह तौमर, विधायक मुन्नालाल गोयल, विधायक प्रवीण पाठक, पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी, मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक सिंह, रमेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री अशोक शर्मा, रामवरन सिंह गुर्जर, सुनील शर्मा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments