Homeदेशनाव से प्रयागराज के बाद अब रेल से अयोध्या जाकर वोट मांगेंगी...

नाव से प्रयागराज के बाद अब रेल से अयोध्या जाकर वोट मांगेंगी प्रियंका

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी नौका यात्रा के बाद अब रेल यात्रा के द्वारा लोगों से संपर्क साधेंगी. प्रियंका गांधी 27 मार्च को दिल्ली से फैजाबाद के बीच रेल यात्रा करेंगी. इस यात्रा के दौरान बीच में आने वाले सभी सीटों पर लोगों से बातचीत करेंगी. बता दें कि चुनाव में मतदाताओं से संपर्क के लिए इससे पहले प्रियंका ने प्रयागराज से वाराणसी के बीच नौका यात्रा की थी.

प्रियंका गांधी सॉफ्ट हिंदुत्व के एजेंडे के जरिए चुनावी अभियान को धार देने में जुटी है. उन्होंने अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत प्रयागराज के हनुमान मंदिर में और गंगा की पूजा के साथ शुरू किया. इसके बाद विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन किया. इसके बाद वारणसी में काशी विश्वनाथ में माथा टेका और

दशाश्वमेध घाट गईं. इसे आगे बढ़ाते हुए अब प्रियंका भगवान राम की नगरी अयोध्या का दौरा करने जा रही हैं, जहां वो हनुमान गढ़ी जाएंगी. प्रियंका लगातार अपने दौरे से बीजेपी के लिए चुनौती बनती जा रही हैं.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रोड शो भी करेंगी. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह पवित्र शहर के किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगी या नहीं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments