Homeप्रमुख खबरेंज्योतिरादित्य के राजश्री ठाट चाँदी का डिनर सेट और मंच पर फुआरें,मचा...

ज्योतिरादित्य के राजश्री ठाट चाँदी का डिनर सेट और मंच पर फुआरें,मचा बवाल

बदनावर (मध्यप्रदेश)। ज्योतिरादित्य सिंधिया का मध्य प्रदेश के बदनावर में चांदी के डिनर सेट में भोजन करते फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है है। वह वातानुकूलित कमरे में अकेले भोजन करते दिखाई दे रहे हैं। फोटो वायरल होने के बाद प्रतिक्रियाओं का सिलसिला चल पड़ा है।

परिवर्तन यात्रा के तहत सिंधिया इंदौर, जीराबाद, गंधवानी, धरमपुरी, मांगोद व राजोद होते हुए रविवार शाम करीब 7.30 बजे बदनावर पहुंचे थे। यहां निजी कॉलेज परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत, पत्रकार वार्ता और भोजन का कार्यक्रम था। कार्यकर्ताओं के लिए कॉलेज प्रांगण में खुले में, वीआइपी और पत्रकारों के लिए भीतर हॉल में भोजन की व्यवस्था थी। इससे पहले निजी कॉलेज के संचालक सिंधिया को अलग से भोजन के लिए ले गए, जहां उन्हें चांदी के बर्तन में भोजन कराया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और पार्टी के अन्य नेता बाहर बैठे रहे।

प्याज दिखाकर बोले, मैं भी आम लोगों की तरह

इधर, गंधवानी में सिंधिया ने कहा था कि वह भीषण गर्मी में लोगों से मिलने आए हैं। लू से बचने के लिए उन्होंने सिर पर गमछा बांध रखा था और जेब में प्याज भी रखी थी। लोगों को प्याज दिखाकर उन्होंने यह भी कहा था, ‘मैं भी आम लोगों की तरह हूं। मेरे वाहन में एसी भी नहीं है। जिस तरह मेहनतकश भीषण गर्मी में काम करते हैं, वैसे ही मैं भी आप लोगों के लिए काम करता हूं।’ लेकिन शाम को जब वह बदनावर पहुंचे तो एसी वाहन में सवार नजर आए। राजोद में जिस मंच से लोगों को संबोधित किया, वहां पानी की फुहारें छोड़ी जा रही थीं, ताकि मंच पूरी तरह ठंडा रहे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments