Homeदेशकर्नाटक से उखड़ी कांग्रेस भाजपा बहुमत की ओर अब तक 106 पर...

कर्नाटक से उखड़ी कांग्रेस भाजपा बहुमत की ओर अब तक 106 पर आगे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। ताजा रुझानों में बीजेपी बहुमत हासिल करती दिख रही है।  1.45 बजे तक आये रुझानों में बीजेपी 106 सीटों पर आगे है, वहीं कांग्रेस 73 सीटों पर ही बढ़त बना पाई है।  जेडीएस भी 41 सीटों पर आगे है।

हालांकि कांग्रेस नेता बीच-बीच में अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन शुरूआती रूझानों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कुछ समय में शुरुआती रूझान पलटेंगे और उनकी सरकार बनेगी, हालांकि ऐसा होना मुश्किल नजर आ रहा है। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा है ‘हमे उम्मीद है कि हमारी जीत होगी लेकिन पार्टी ने सारे विकल्प खुले रखे हैं।’

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। बंगलूरू में 11000 पुलिसकर्मी, रैपिड एक्शन फोर्स की एक टुकड़ी और कर्नाटक स्टेट रिजर्व पुलिस (KSRP) की 20 टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments