Homeप्रमुख खबरेंज्योतिरादित्य ने शिवराज को दी बहस की चुनौती

ज्योतिरादित्य ने शिवराज को दी बहस की चुनौती

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को खुली चुनौती दी है कि वो मंच तय करें, जगह तय करें और मेरे साथ विकास पर बहस करें। उन्होंने कहा कि विकास पर संवाद करने के लिए मैं तैयार हूं। भोपाल में सीएम हाउस तक बैलगाड़ी यात्रा निकालने से पहले कांग्रेस दफ्तर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी की मंदसौर में होने वाली रैली से BJP डरी हुई है और वो रैली को पूरी तरह से फेल करने में जुटी हुई है।
पेट्रोल और डीजल के दामों पर शिवराज को घेरते हुए सिंधिया ने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में घट रही है, फिर भी सरकार दाम नहीं कम कर पा रही है। फर्जी वोटर मुद्दे पर बोलते हुए सिंधिया ने कहा कि फर्जी वोटर BJP द्वारा किया गया काम है। वोटर लिस्ट में एक ही नाम के कई-कई लोग जुड़े हुए हैं। वहीं कमलनाथ ने कहा कि सरकार ने मतदाताओं को ठगा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments