Homeदेशपूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी आज पहुंचेंगे संघ मुख्यालय नागपुर

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी आज पहुंचेंगे संघ मुख्यालय नागपुर

पूर्व राष्ट्रपति  प्रणव मुखर्जी  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में हिस्सा लेने बुधवार को नागपुर पहुंचेंगे। उनके साथ दिल्ली के संघचालक रहेंगे। एयरपोर्ट पर संघ के स्वयंसेवक उनका स्वागत करेंगे। वे गुुरुवार को संघ मुख्यालय में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के साथ मंच साझा करेंगे। स्वयंसेवकों के लिए आयोजित संघ शिक्षा वर्ग के दीक्षांत समारोह में प्रणब को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया है। 25 दिन तक चलने वाला यह प्रशिक्षण 7 जून को खत्म हो रहा है।

कांग्रेस के 30 नेताओं नेे कार्यक्रम में न जाने की अपील की थी

– इसमें देश भर के 708 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। इनमें डॉक्टर्स, आईटी एक्सपर्ट, इंजीनियर, पत्रकार, किसान और विभिन्न वर्ग के युवा हैं। इनकी उम्र 25 से 30 साल की है।

– हालांकि, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, जयराम रमेश, सीके जाफर शरीफ समेत 30 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं ने प्रणब से संघ कार्यक्रम में नहीं जाने की अपील की है। इन नेताओं ने पत्र और मीडिया के जरिए मुखर्जी से इस कार्यक्रम से दूर रहने को कहा। नेताओं का कहना है प्रणब के कार्यक्रम में जाने से संघ विचारधारा को मजबूती मिल सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments