कैसे मिलेगी सुविधा
भारतीय रेलवे ने इस खास सुविधा के लिए एप लांच किया है। इस एप के माध्यम से जिस ट्रैक से यात्रा कर रहे हैं, उधर के मशहूर होटलों का खाना बुक करा पाएंगे। एप से खाना ऑर्डर करने के लिए ‘आई.आर.सी.टी.सी. कैटरिंग-फूड ऑन ट्रैक’ एप को डाउनलोड करना होगा। एप इंस्टॉल करने के बाद इससे खाना ऑर्डर किया जा सकेगा। रेलवे का यह एप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है।
