Homeसेहतडिप्रेशन और दिल की बीमारी से बचना है तो नियमित करें व्यायाम

डिप्रेशन और दिल की बीमारी से बचना है तो नियमित करें व्यायाम

अवसाद और हृदय संबंधी समस्याएं घातक बीमारी है। जो व्यक्ति की अकाल मृत्यु की आशंका बढ़ाती है। दरअसल अवसाद के कारण ही कई बार हृदय संबंधी समस्याएं देखने को मिलती है। लेकिन शोधकर्ताओं हाल ही में इस परिणाम पर पहुंचे हैं कि व्यायाम और शारीरिक गतिविधियां करने से अवसाद और हृदय संबंधी समस्याओं में कमी आती है और अकाल मृत्यु की संभावना भी कम होती है।
टेक्सास विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध में पता चला है कि व्यायाम करने वाले लोगों में अवसाद और हृदय संबंधी समस्याओं में 56 प्रतिशत की कमी देखी गई है। ये शोध औसतन 50 वर्ष की उम्र के 17,000 लोगों पर किया गया है। जिसे अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन साइकेट्रिस्ट पत्रिका में छापा गया है। इसलिए चिकित्सक फिट रहने और व्यायाम करने की सलाह देते हैं।
अध्ययन के सह-लेखक डॉ मधुकर त्रिवेदी ने कहा कि, व्यस्त जीवनशैली की वजह से नियमित व्यायाम करना मुश्किल जरूर है, मगर नामुमकिन नहीं है। थोड़ी सी ज्यादा कोशिश से आप इसे आसान बना सकते हैं। नियमित व्यायाम करने के लिए एक समय निर्धारित करें या साथ में किसी दोस्त या परिजन को भी सहभागी बना सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments