जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में एक करोड़ 6 लाख 5 हजार रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम डोगरपुर में एक करोड़ एक लाख 55 हजार रुपये की लागत की डोगरपुर-बानोली सड़क का भूमि-पूजन किया। डॉ. मिश्र ने ग्राम बानोली में 4 लाख 50 हजार लागत से निर्मित आँगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत 3 कृषकों की मृत्यु पर उनके परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता
ग्राम जोन्हार में भी 1.28 करोड़ के मार्ग का किया भूमिपूजन
जल-संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया जिले के ग्राम जौन्हार में 1.28 करोड़ लागत के जिगना से जौन्हार मार्ग का भी भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि दिन-रात एक कर बिना भेदभाव के जनता की सेवा कर रहा हूँ। चहुँमुखी विकास ही मेरा प्रमुख उद्देश्य है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल आदि पर विशेष ध्ययान दिया जा रहा है। मंत्री डॉ. मिश्र ने मुख्यमंत्री संबल योजना के लाभ गिनाये। इस मौके पर अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।