कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने एक समाचार चैनल पर इंटरव्यू पर महत्वपूर्ण बात का खुलासा किया है । उन्होंने आने वाले 10 दिनों के भीतर मध्यप्रदेश में बसपा के साथ गठबंधन को मंजूरी की बात कही है।
कमलनाथ ने कहा कि जब हमने बात शुरू की थी, वे 50 सीटें चाहते थे, लेकिन अब वे ज़्यादा समझदारी से बात कर रहे हैं, क्योंकि वे भी देख रहे हैं कि दांव पर क्या लगा है, और हम दोनों का साझा मकसद BJP को हराना है… अगले 10 दिन के भीतर कोई न कोई समझौता हो जाने की उम्मीद है.