Homeदेशजिस सीबीएसई टॉपर को मोदी ने किया था सम्मानित दरिंदों ने उसे...

जिस सीबीएसई टॉपर को मोदी ने किया था सम्मानित दरिंदों ने उसे बना डाला शिकार

नई दिल्ली: हरियाणा में पूर्व सीबीएसई टॉपर को अगवा कर कथित तौर गैंगरेप के बाद पीड़िता की मां ने सामने आ कर आपनी बात रखी है। पीड़िता की मां ने कहा, ‘सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में टॉप करने के बाद मेरी बेटी को मोदी जी द्वारा सम्मानित किया गया था। मोदी जी कहते हैं बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, लेकिन कैसे? मैं अपनी बेटी के लिए न्याया चाहती हूं। पुलिस कोई भी एक्शन नहीं ले रही है।’ गुरुवार शाम को पूर्व सीबीएसई टॉपर के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया है।
पीड़िता की मां ने एक वीडियो के माध्यम से अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा, मेरी बेटी को कोचिंग जाते वक्त अगवा किया गया। पंकज और मनीष उसे कुएं पर ले गए। वहां पहले से कई लड़के मौजूद थे। वहां नीशू भी था। उन्होंने मेरी बेटी का बुरा हाल किया है। मोदी जी कहते हैं बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कैसे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments