मध्य प्रदेश में इस समय प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का क्रम जारी है, प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज 10 मई को एक तबादला सूची जारी की है जिसमें भारतीय प्राश्निक सेवा के तीन अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें नई जिम्मेदारी दी गई, उनके पदभार ग्रहण करने के बाद कुछ अधिकारी अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जायेंगे।
राज्य शासन ने जो सूची जारी की है उसमें IAS राघवेन्द्र कुमार सिंह को जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी से मुक्त कर प्रमुख सचिन खनिज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, IAS नवनीत मोहन कोठारी को प्रबंध संचालक MPIDC बनाया गया है, IAS मनीष सिंह को प्रबंध संचालक MPIDC जी जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए जन संपर्क आयुक्त बनाया गया है।
उधर प्रमुख सचिव सह आयुक्त जनसंपर्क राघवेंद्र सिंह ने आज आदेश जारी होते नए आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह को पदभार सौपा, पदभार ग्रहण करने के बाद आयुक्त मनीष सिंह ने विभागीय अधिकारियों ने परिचय प्राप्त कर मुलाकात की.
सूत्रों अनुसार पिछले 6 महीने से श्री राघवेंद्र सिंह खुद प्रयास में थे कि वह आयुक्त जनसंपर्क का पदभार छोड़ें ज्ञात हुआ जिसके लिए वह दो बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह कर चुके थे.