Homeप्रमुख खबरेंतार तार होता अनुशासन: अब सुमित्रा महाजन की जगह लड़के को टिकट...

तार तार होता अनुशासन: अब सुमित्रा महाजन की जगह लड़के को टिकट देने महाराष्ट्रीयन समाज को किया आगे

इस मुद्दे पर शहर के 32 मराठीभाषी संगठनों के हस्ताक्षरों की चिट्ठी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेजी गई है।

इंदौर।यह राजनीति भी बड़ी अजीब है खुद का एकाधिकार खत्म हुआ  और जब संगठन ने एक सैद्धान्तिक निर्णय के तहत 75 की उम्र पर वाले नेताओं को चुनाव से दूर रखने का निर्णय लिया तो बड़ी चतुराई से  अपने समाज को आगे करते हुए अब लड़के को टिकट देने की मांग। दबाव की इस राजनीति का खेल खेला जा रहा है इंदौर में जहां और कोई नहीं बल्कि अनुशासन व सँगठननिष्ठा का उदाहरण दी जाने वालीं भाजपा की बड़ी नेता सुमित्रा महाजन सांसद हैं। पार्टी ने 75 की उम्र पार करने पर उनका टिकट क्या काटा इंदौर में पिछले एक सप्ताह से दबाव की राजनीति चरम पर जा पहुंची है। जब सारे हथकण्डे फेल हो गए तो अब महाराष्ट्रीयन समाज के 32  संगठनों को आगे कर लड़के को टिकट देने की मांग की जा रही है।

भले ही लोकसभा स्पीकर और इंदौर सांसद सुमित्रा महाजन ‘ताई’ ने पत्र लिखकर चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया हो लेकिन क्षेत्र में सक्रियता बनाए रखी है। ताई लगातार क्षेत्र के दौरे कर रही है और लोगों से रुबरु हो रही है। रविवार को ताई समाज के लोगों से मिलने पहुंची जहां उनकी जगह बड़े बेटे मिलिंद को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग उठी। समाज के लोगों ने इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को चिट्ठी भी लिखी है। इस चिट्ठी के बाद राजनीति में नया मोड़ ला दिया है, दावेदारी के धड़कने तेज गई है वही पार्टी में भी हलचल तेज है।

दरअसल, रविवार सुबह ताई कुछ परिवारों से मिलने उनके घर पहुंची। दिन में वे घर पर ही रही और कई कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। महाराष्ट्र से भी कुछ लोग आए थे। शाम को वे राऊ के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेनी पहुंची।इस दौरान महाराष्ट्रीयन समाज ने उनके बड़े बेटे मिलिंद महाजन को लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने की मांग उठाई है। इस मुद्दे पर शहर के 32 मराठीभाषी संगठनों के हस्ताक्षरों की चिट्ठी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेजी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments