Homeप्रमुख खबरेंतैयार हो जाएं अदभुत खगोलीय नजारा देखने,27 जुलाई को मंगल होगा पृथ्वी...

तैयार हो जाएं अदभुत खगोलीय नजारा देखने,27 जुलाई को मंगल होगा पृथ्वी के सबसे निकट

अगले माह पृथ्वी वासियों को एक बढ़िया खगोलीय नजारा देखने को मिल सकता है, क्योंकि 2003 के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे निकट बिंदु के पास आ जाएगा. नासा के मुताबिक, ऐसा 27 जुलाई को होगा. अंतरिक्ष में मंगल, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में होंगे, जिसके चलते मंगल पृथ्वी के करीब होगा.

इस दौरान सूर्य का प्रकाश मंगल पर पूरी तरह से पड़ने से इसे पृथ्वी से अच्छी तरह से देखा जा सकेगा. नासा ने कहा, “तीनों ग्रहों का एक सीध में आना मंगल की कक्षा में कहीं भी हो सकता है. मंगल का सूर्य के करीब होने के दौरान जब ऐसा होता है, तो मंगल विशेष रूप से पृथ्वी के नजदीक आ जाता है.” साल 2003 में ऐसा लगभग 60,000 वर्षों में हुआ था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments