Homeधर्म कर्ममां धूमामाई की जयंती आज दतिया में स्थापित है माँ का जागृत...

मां धूमामाई की जयंती आज दतिया में स्थापित है माँ का जागृत पीठ

ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को धूमावती जयंती मनाई जाती है। मध्यप्रदेश के दतिया में पीताम्बरा पीठ स्थित देवी पीठ में मां धूमामाई का जागृत स्थान हैं ,1962 के चीन युद्ध के समय यहां किये धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ आदि के बाद चमत्कारी ढंग से चीनी सेनाएं वापस होने लगी थीं। इस पीठ में पूरी दुनियाभर से लोग मां धूमामाई ओर मैन बगुलामुखी के दर्शन अनुष्ठान को आते हैं हर शनिवार यहां मां का विशेष दिन होता है। इन्हें नमकीन वस्तुओं का भोग लगता है।
ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को धूमावती जयंती मनाई जाती है दिन दस महाविद्या का पूजन, धूमावती देवी के स्तोत्र का पाठ, सामूहिक जप-अनुष्ठान आदि किया जाता है। इस बार यह जयंती 20 जून को मनाई जाएगी। कहा जाता है कि इस दिन काले तिल को काले वस्त्र में बांधकर मां धूमावती को चढ़ाने से भक्त की सारी मनोकामना पूरी होती है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर मां सभी दुख दर्द दूर कर देती है।
ऐसा है स्वरूप

मां पार्वती का धूमावती स्वरूप अत्यंत उग्र है। मां धूमावती विधवा स्वरूप में पूजी जाती हैं। इनका वाहन कौवा है। मां श्वेत वस्त्र धारण कर खुले केश रूप में होती हैं।

ऐसे करें पूजन

मां धूमावती दस महाविद्याओं में अंतिम विद्या है, विशेषकर गुप्त नवरात्रि में इनकी पूजा होती है। धूमावती जयंती के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर पूजा स्थल को गंगाजल से पवित्र करके जल, पुष्प, सिन्दूर, कुमकुम, अक्षत, फल, धूप, दीप तथा  नैवैद्य आदि से मां का पूजन करना चाहिए।

इस दिन मां धूमावती की कथा का श्रवण करना चाहिए। पूजा के बाद अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए मां से प्रार्थना करनी चाहिए। इससे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments