Homeप्रमुख खबरेंतोमर के बयान ने दिए मुरैना से भी उनका नाम बदले जाने...

तोमर के बयान ने दिए मुरैना से भी उनका नाम बदले जाने के संकेत,मजबूत हुई BD की दावेदारी

पता नहीं है कि मैं मुरैना से चुनाव लड़ूंगा या नहीं। मैं कही से भी चुनाव लड़ सकता हूं। यह कहना है मध्यप्रदेश के कद्दावर भाजपा नेता व पार्टी के मुरैना लोकसभा प्रत्याशी नरेन्द्र तोमर का,उनके इस बयान ने तमाम सवाल खड़े किए हैं।

लोकसभा चुनाव में इस बार बीजेपी ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की सीट बदली है, पार्टी ने उन्हें ग्वालियर की जगह मुरैना-श्योपुर से उम्मीदवार बनाया है।वर्तमान में यहां से अनूप मिश्रा सांसद है, जिनका टिकट काटा गया है।भोपाल से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच तोमर ने गुरुवार को ऐसा बयान दिया कि पार्टी में हड़कंप मच गया है। उन्होंने कहा कि मुझे भी पता नहीं है कि मैं मुरैना से चुनाव लड़ूंगा या नहीं। मैं कही से भी चुनाव लड़ सकता हूं। तोमर के इस बयान के बाद कई मायने निकाले जा रहे है।कयास लगाए जा रहे है कि पार्टी उनकी एक बार और सीट बदल सकती है, उन्हें दिग्विजय के खिलाफ भोापाल से मैदान में उतारा जा सकता है।

 

दरअसल, गुरुवार को मुरैना-श्योपुर प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में आने वाली शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे।जहां स्थानीय नेताओं द्वारा ग्वालियर से चुनाव ना लड़ने के सवाल पर  उन्होंने कहा कि मुझे भी पता नहीं है कि मैं मुरैना से चुनाव लड़ूंगा या नहीं।  मैं कहीं से भी चुनाव लडूं, पोहरी के कार्यकर्ताओं से संबंध हमेशा बने रहेंगे। तोमर के इस बयान के बाद सभा में हलचल तेज हो गई। नेताओं में बातों का दौर शुरु हो गया। तोमर के बयान से कयास लगाए जा रहे है कि पार्टी एक बार फिर उनकी सीट बदल सकती है।उन्हें भोपाल से दिग्विजय के खिलाफ उतारा जा सकता है।

वही मुरैना से बीडी शर्मा को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। चुंकी बीते कई दिनों से उनके भोपाल से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज है।वही कांग्रेस ने मुरैना से कद्दावर नेता राम निवास रावत को मैदान में उतारा है।वही सम्मेलन में सबसे खास बात तो ये रही कि इस दौरान वर्तमान सांसद अनूप मिश्रा भी सम्मेलन मे मौजूद थे और दोनों एक ही बड़ी कुर्सी पर बैठे थे, लेकिन दोनों के बीच कोई बातचीत नही हुई,पूरे सम्मेलन में दोनों की दूरियां चर्चा का केन्द्र बनी रही। हालांकि अटकलें तो पहले ही से ही लगाई जा रही थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें मुरैना से उतारकर मामला शांत कर दिया था, लेकिन तोमर के इस बयान ने फिर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। सियासी गलियाओं में उनके भोपाल से चुनाव लड़ने की चर्चा फिर से शुरु हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments