Homeप्रमुख खबरेंदक्षिण अफ्रीकी बॉलरों का बैंड बजाकर लगातार दो अंतरराष्ट्रीय पारी में...

दक्षिण अफ्रीकी बॉलरों का बैंड बजाकर लगातार दो अंतरराष्ट्रीय पारी में शतक जड़ने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने संजू

एक तरह सीनियर टीम टेस्ट क्रिकेट में जूझ रही है, तो सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में यंगिस्तान ने शुक्रवार से शुरू हुई चार मैचों की टी20 सीरीज में अपने तेवर पूरी तरफ से साफ कर दिए हैं कि वह चार मैचों की इस सीरीज में इसी ब्रैंड की क्रिकेट खेलेंगे, जो संजू सैमसन (107 रन) ने डरबन में पहले टी20 में मेजबानों को दिखाए. संजू ने  आतिशी अंदाज में बल्लेाबजी करते  हुए 50 गेंदों पर 7 चौकों और 10 छक्कों से 107 रन की पारी खेलते हुए सीरीज का जोरदार बिगुल बजा दिया कि दक्षिण अफ्रीकी बॉलर अच्छी तरह प्लानिंग कर लें. बहरहाल,इस पारी के साथ ही संजू ने वह इतिहास रच दिया, जो अंतरराष्ट्रीय टी20 में पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं कर सका था.

संजू सैमसन ने मानों वहीं से शुरुआत की, जहां उन्होंने 12 अक्तूबर को हैदराबाद में छोड़ा था.ठीक वही लय और वही तेवर. और एक बार शुरू हुए, तो दक्षिण अफ्रीकियों का उनकी धरती पर बैंड बजाकर रख दिया. और जब उन्होंने 47 गेंदों पर 7 चौकों और 9 छक्कों से शतक जड़ा, तो इसी के साथ ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट में वह इतिहास रच दिया, जो पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोई नहीं कर सका था. वह लगातार दो अंतरराष्ट्रीय पारी में दो शतक जड़ने वाले भारत के पहले और कुल मिलाकर चौथे बल्लेबाज बन गए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments