Homeप्रमुख खबरेंदतिया मैं कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

दतिया मैं कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

 मध्यप्रदेश के दतिया जिले में एक स्थानीय कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि मौके पर मौजूद उनके बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक इस पूरे मामले में सियासी रंजिश का शक जताया है जिसके चलते बीती रात कैलाश सिंह पर घातक हमला किया गया।

एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि दीपार थाना अंतर्गत आने वाले रुहेरा गांव में एक दर्जन से अधिक संख्या में सशस्त्र हमलावरों ने 50 वर्षीय नेता को उनके घर के बाहर गोली मारकर फरार हो गए। कांग्रेस नेता कैलाश सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि उनके बेटा कुलदीप इस घटना में गंभीर रुप से घायल हो गया। उन्हें तत्काल इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है।

कैलाश सिंह कांग्रेस के किसान विंग के जिला उपाध्यक्ष थे। एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि ये सिंह और उनके विरोधियों के बीच पुरानी राजनीतिक रंजिश का मामला प्रतीत होता है, जो पिछले ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान उभरकर सामने आई थी। पुलिस ने कहा, सरपंच जनक सिंह सहित 12 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments