Homeप्रमुख खबरेंपुलिस ने धर दबोचे स्मेक तस्कर

पुलिस ने धर दबोचे स्मेक तस्कर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 85 ग्राम स्मैक के साथ ही, दो बाइक और 2 मोबाइल बरामद हुए है. पुलिस अब नशे के सौदागरों के इस गिरोह के अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

एसपी डॉ. आशीष ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि जयेंद्रगंज मराठा बोर्डिंग के सामने दो लोग स्मैक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है. इस सूचना के आधार पर इंदरगंज पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया.

इस टीम ने जाल बिछाते हुए स्मैक की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान विजय मिश्रा और आसू खान के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 85 ग्राम स्मैक जब्त की है.

पुलिस गिरफ्त में आए दोनों आरोपी भिंड जिले के रहने वाले हैं. पुलिस दोनों स्मैक तस्करो से पूछताछ कर रही ह

पुलिस को अंदेशा है कि दोनों आरोपियों के नशे के बड़े सौदागरों से संपर्क हो सकता है. इस वजह से पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों के तार किन-किन लोगों से जुड़े हुए हैं. वहीं, उनके लोकल संपर्क सूत्रों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments