Homeमध्यप्रदेशदमोह से कांग्रेस प्रत्याशी का नोट बांटते वीडियो वायरल भाजपा ने की शिकायत

दमोह से कांग्रेस प्रत्याशी का नोट बांटते वीडियो वायरल भाजपा ने की शिकायत

दमोह विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन पर मतदाताओं को लुभाने के लिए कथित तौर पर नोट बांटे जाने का भाजपा ने आरोप लगाया है। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में इसकी शिकायत की। कांग्रेस ने इन आरोपों का खंडन किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख लोकेन्द्र पाराशर व प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि दमोह में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा नोट बांटे जाने का वीडियो वायरल हुआ है। उनका यह कृत्य भ्रष्ट आचरण और कदाचरण की श्रेणी में आता है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मांग की गई है कि आदर्श आचार संहिता के प्रविधानों के
तहत कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद किया जाए। नेेता द्वय ने कहा कि कांग्रेस फिर से पुराने हथकंडों पर उतर आई है और नोट बांटकर वोट हथियाने का प्रयास कर रही है।
 भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी द्वारा फेसबुक पर जारी नोट बांटते वीडियो यहां क्लिक कर देखें
https://www.facebook.com/LokendraParasharBJP/videos/1198966697202069/
कांग्रेस को इससे बाज आना चाहिए, क्योंकि मध्य प्रदेश की जनता ने ऐसे हथकंडों को नकार दिया है। इस तरह के आचरण से कांग्रेस और रसातल में चली जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा आदि शामिल थे।
उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि भाजपा नेता झूठ बोल रहे हैं। टंडन पार्टी के चुनाव चिन्ह और अन्य प्रचार सामग्री लोगों को दे रहे थे। नोट बांटकर वोट लेना भाजपा का काम है। कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ झूठा प्रचार भाजपा की ओर से किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है की शनिवार को दमोह की चुनावी राजनीति में दो वीडियो कुछ ही घंटे के अंतराल में वायरल हुए। एक के बारे में कहा गया कि उसमें कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन दो हजार के नोट बांटते दिख रहे हैं तो दूसरे में वे कांग्रेस का बिल्ला देते दिख रहे हैं। पहला वीडियो वायरल होते ही भाजपा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए कहा, कांग्रेस प्रत्याशी दो-दो हजार के नोट बांट रहे हैं। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकें द्र पाराशर ने बयान जारी किया कि कांग्रेस प्रत्याशी पर चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए। इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा ने भी इसे अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया। भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह ने भी कांग्रेस को आत्मचिंतन की नसीहत दे डाली।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments