Homeदेशदिग्गीराजा की नर्मदा यात्रा-गुड़ खाएं गुलगुलों से करें परहेज

दिग्गीराजा की नर्मदा यात्रा-गुड़ खाएं गुलगुलों से करें परहेज

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा यूं ते मात्र एक धार्मिक आयोजन है परंतु उन्होंने इसे कुछ इस तरह से शुरू किया है कि यह राजनीति में सुर्खियां बटोरती रहे। इस दौरान  उनपर एक कहावत पूरी तरह से चरितार्थ होती दिख रही है। यह कहावत है ‘गुड़ खाएं और गुलगुलों से करें परहेज’ खुद राजनीतिक ​लिबास में हैं। अपने साथ नेताओं को ले रखा है। नेताओं का साथ और स्त्कार स्वीकार कर रहे हैं। ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं। मीडिया से बातचीत भी कर रहे हैं। इस बीच जब एक पत्रकार ने सवाल किया तो भड़क उठे कहा, कि ऐसे बेहुदे सवाल मुझसे न करें। यह यात्रा सिर्फ धार्मिक है, मैं नर्मदा मैया की परिक्रमा करने निकला हूं। राजनीति बात बिल्कुल भी नहीं करूंगा। बात हंडिया की है। मीडिया बार बा​र दिग्विजय सिंह के हिडन ऐजेंडे का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कि नर्मदा परिक्रमा ने शुक्रवार को गुर्जर रेवा आश्रम में विश्राम किया।  सुबह मीडिया को बुलवाया गया। पूर्व सीएम एवं पत्नी अमृता सिंह ने नर्मदा स्नान करके आईं और देवनारायण भगवान कि प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद नर्मदाष्टक के साथ मां नर्मदा की आरती की। इस दौरान दिग्गीराजा ने 101 परिक्रमावासिया को कंबल एवं स्वेटर बांटी। यात्रा सुबह 10 बजे हंडिया से पैदल रवाना होते हुए ग्राम चौकी बेस्वा पहुंची। दोपहर 1 बजे रातातलाई में गणेश खेरवा के घर भोजन प्रसादी के बाद दोपहर 3 बजे यात्रा पचोला की ओर रवाना हुई। ग्राम कचबैडी में नर्मदा यात्रियों ने पड़ाव डाला। नर्मदा परिक्रमा में दिग्विजय सिंह और अमृता सिंह सहित 150 से अधिक परिक्रमावासी भी शामिल हुए यात्रा में विधायक डॉ. आरके दोगने कांग्रेस नेता ओम पटेल, पीसी शर्मा, पूर्व सांसद रामेश्वर निखरा, यशवंत सिंह राजपूत सहित हरदा जिले से अन्य कांग्रेस नेता शामिल हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल, पूर्व सरपंच रामविलास धनगर द्वारा भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि प्रभुदयाल पटेल भागीरथ पटेल, महेश पटेल भी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments