Homeप्रमुख खबरेंदिग्गी समर्थक कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ FIR

दिग्गी समर्थक कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ FIR

भोपाल। कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की जीत के लिए राजधानी में संतों के साथ हवन-पूजन करने पर कंप्यूटर बाबा की मुश्किलें बढ़ गई है। कंप्यूटर बाबा और चंद्रशेखर रैकवार के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है। बीजेपी ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी| 7 मई को भोपाल में कांग्रेस प्रत्‍याशी दिग्विजय सिंह के पक्ष में साधु-संतों ने प्रचार किया था|  कंप्‍यूटर बाबा ने हठयोग का आयोजन किया था जिसमें दिग्विजय को बुलाकर उनका प्रचार किया गया था| चुनाव आयोग ने इस पर आपत्ति जताई है|

 

कोहेफिजा पुलिस के पुलिस के मुताबिक उप जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से शिकायत हुई थी कि 8 मई को सेफिया कालेज ग्राउंड पर कम्प्यूटर बाबा और चंद्रशेखर रैकवार द्वारा आचार संहिता की शर्तों का उल्लंघन करते हुए हवन पूजन किया गया और रैली निकालकर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के पक्ष में प्रचार किया गया। इसमें आचार संहिता का उल्लंघन हुआ था। बता दें कि चुनाव आयोग ने 9 मई को एक नोटिस भेजकर 24 घंटों के भीतर कंप्‍यूटर बाबा से जवाब मांगा था| इस कार्यक्रम को धार्मिक कार्यक्रम बताकर संत समागम की अनुमति ली गई थी, लेकिन दिग्विजय के पहुंचने के बाद यह कार्यक्रम राजनीतिक हो गया था| आयोजन स्थल पर दिग्विजय सिंह के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए थे। इसके दूसरे दिन नौ मई को कम्पयूटर बाबा ने साधु-संतों के साथ रोड-शो भी किया था। इस पूरे मामले की शिकायत भाजपा ने निर्वाचन आयोग से की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments