Homeदेशअब दीदी के समर्थन में आईं बुआ कहा दिन मैं...

अब दीदी के समर्थन में आईं बुआ कहा दिन मैं मोदी की रैली इस कारण रात में लगाई रोक

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) मुखिया मायावती ने भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधा है. मायावती ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बचाव करते हुए कहा कि यह साफ है कि प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और उनके नेताओं के निशाने पर ममता बनर्जी हैं. उन पर हो रहा है हमला पहले से तय है. मायावती ने कहा कि यह बेहद खतरनाक और गलत व्यवहार है, जो देश के प्रधानमंत्री की मर्यादा के खिलाफ है.

मायावती ने कहा कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 10 बजे रात से चुनाव प्रचार पर बैन लगा दिया है. ऐसा चुनाव आयोग ने केवल इसलिए किया है क्योंकि दिन में प्रधानमंत्री मोदी की पश्चिम बंगाल में दो चुनावी रैलियां हैं. अगर चुनाव आयोग ने प्रचार पर बैन लगाया है तो सुबह से ही क्यों नहीं?

मायावती ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग दबाव में काम कर रहा है. यह बेहद गलत है. मायावती ने कहा कि चुनाव आयोग का यह व्यवहार भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा है. उन्होंने उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया.

इससे पहले बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा था कि उनके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में एक भी दंगे नहीं हुए थे. साथ ही उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में खूब हिंसा हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सार्वजनिक पद संभालने के लिए अयोग्य हैं.

मायावती ने यह भी कहा था कि नरेंद्र मोदी का गुजरात मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यकाल बीजेपी पर काला धब्बा है. इस दौरान सांप्रदायिक हिंसा भी हुई लेकिन मेरे कार्यकाल अराजकता और हिंसा मुक्त रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments