Homeदेशराजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने दिया भाजपा को बड़ा झटका, वसुंधरा...

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने दिया भाजपा को बड़ा झटका, वसुंधरा राजे के गढ़ में भी हुई हार

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से जारी है। राज्य के 37 जिलों में जिला मुख्यालयों पर एक साथ मतगणना हो रही है। अभी तक आए नतीजों की बात करें तो कांग्रेस ने बीजेपी को काफी पीछे छोड़ दिया है। सत्तारुढ़ बीजेपी के लिए पंचायत चुनाव के नतीजों को बड़ा झटका माना जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, कोटा, बारां, श्रीगंगानगर और करौली जिलों में मतगणना 17 दिसंबर को होगी। आयोग ने 18 नवंबर को यह आदेश जारी किया था। पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता वसुंधरा राजे के गढ़ में कॉंग्रेस ने जीत का परचम लहराया है राजस्थान के झालावाड़ जिले में पंचायत समिति सदस्य चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 में से 6 पंचायत समितियों में बहुमत हासिल किया है। वहीं भाजपा को 2 पंचायत समितियों में बहुमत मिला।

इन चुनावों में 1,275 जिला परिषद और 7,543 पंचायत समिति वार्डों के लिए मतगणना हो रही है। हालांकि, चुनाव प्रक्रिया में कुल 1,403 जिला परिषद और 8,245 पंचायत समिति वार्डों के लिए 27,872 उम्मीदवार मैदान में थे। राज्य निर्वाचन आयोग अब तक 37 पंचायत समिति सदस्यों और चार जिला परिषद सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर चुका है। पंचायत चुनाव के तहत 25 जिलों में 3,747 सरपंच और 33,885 पंच पदों के लिए मतदान सोमवार को पूरा हुआ था।

राजस्थान में पंचायत चुनाव चार चरणों में 22 अक्टूबर, 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 14 नवंबर को कराए गए थे। ये चुनाव इस साल 41 जिलों में हुए। अब सभी की नजर मतगणना के नतीजों पर है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी कांग्रेस से आगे दिखाई दे रही है, लेकिन अंतिम नतीजों के बाद ही साफ होगा कि पंचायतों में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली हैं

झुंझुनूं में 14 में से 9 पंचायत समितियों पर कांग्रेस का कब्जा

झुंझुनूं जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की मतगणना में कांग्रेस मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। जिला परिषद की कुल 41 सीटों में से अब तक घोषित परिणामों में कांग्रेस ने 13 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि 13 अन्य सीटों पर पार्टी प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा के खाते में अब तक 4 सीटें आई हैं और 8 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं 2 सीटों पर अन्य प्रत्याशी बढ़त में हैं। कुछ वार्डों में मतगणना अभी जारी है।

वसुंधरा राजे के गढ़ में कांग्रेस का दबदबा

राजस्थान के झालावाड़ जिले में पंचायत समिति सदस्य चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 में से 6 पंचायत समितियों में बहुमत हासिल किया है। वहीं भाजपा को 2 पंचायत समितियों में बहुमत मिला।

जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस आगे

कुल जिला परिषद- 37 
कांग्रेस- 24
बीजेपी- 8
अन्य- 4

कुल पंचायत समिति- 419 
कांग्रेस- 177
बीजेपी- 81
अन्य- 56
(अभी पूरे रिजल्ट नहीं आए हैं)

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments