Homeप्रमुख खबरेंमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, शनिवार को हरिद्वार...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन, शनिवार को हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल जिले के उनके पैतृक गांव में निधन हो गया। पौड़ी गढ़वाल के एसएसपी सर्वेश पंवार ने उनके निधन की पुष्टि की है। एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि उनका निधन जिले के पंचूर गांव में हुआ। वहीं सीएम योगी की माता का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में होने की संभावना है। एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन परिवार के संपर्क में हैं।एमपी के सीएम ने व्यक्त किया शोक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मां का जाना वह दुःख है, जिसे शब्दों में व्यक्त कर पाना असंभव है। मां का स्थान जीवन में कोई नहीं ले सकता। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री जी एवं उनके समस्त परिवारजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम जी दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments