भोपाल 20 नवंबर 2026/मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर ने वर्ष 2027 का प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
कैलेंडर में राज्य सेवा, राज्य वन सेवा, राज्य अभियांत्रिकी, SET, सहायक प्राध्यापक सहित कुल 25 परीक्षाओं की संभावित तिथियां दी गई हैं।
प्रमुख परीक्षा तिथियां:
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा – 24 जनवरी 2027राज्य
अभियांत्रिकी परीक्षा – 14 फरवरी 2027
राज्य पात्रता (SET) परीक्षा – 7 मार्च 2027
राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा – 25 अप्रैल 2027
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा – 10 से 15 मई 2027
