Homeखेलदिल्ली में 10 साल बाद हुए अंतर्राष्ट्रीय हॉक़ी मैच में जर्मनी ने...

दिल्ली में 10 साल बाद हुए अंतर्राष्ट्रीय हॉक़ी मैच में जर्मनी ने भारत को हराया कल फिर होगी भिड़ंत

भारत और जर्मनी के बीच नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में हॉकी का मुकाबला खेला। वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी ने यह मैच 2-0 से अपने नाम किया। हेनरिक मर्टगेम्स ने चौथे और लुकास विंडफेडर ने 30वें मिनट में गोल किया। भारत को मैच में सात पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह एक को भी गोल में नहीं बदल सके। दोनों टीमें गुरुवार (24 अक्टूबर) को भी हॉकी मैच खेलेंगी।

 

भारत और जर्मनी के बीच मैच के साथ ही एक दशक के लंबे अंतराल के बाद राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय  हॉकी मैच खेला गया । मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम ने आखिरी बार जनवरी 2014 में हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल के दौरान हॉकी मैच की मेजबानी की थी दोनों टीमें  गुरुवार (24 अक्टूबर) को भी हॉकी मैच खेलेंगी

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments