Homeखेलकभी सुना है 20ओवर में 344 रन जिम्बाब्वे ने ऐसा करके मचा...

कभी सुना है 20ओवर में 344 रन जिम्बाब्वे ने ऐसा करके मचा दिया है तहलका

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने बुधवार को जबर्दस्त इतिहास रच दिया। जिम्बाब्वे ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला है। जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 344 रन बनाए। यह कारानामा आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप सब रीजनल अफ्रीका क्वालीफायर ग्रुप बी 2024 मैच में देखने को मिला। जिम्बाब्वे के लिए कप्तान सिकंदर रजा ने तूफानी शतकीय पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों में नाबाद 133 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 15 सिक्स शामिल हैं। जिम्बाब्वे ने नेपाल और भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है।

जिम्बाब्वे से पहले T20I में हाईएस्ट टोटल का रिकॉर्ड नेपाल के नाम था। नेपाल ने सितंबर 2023 में मंगोलिया के खिलाफ 3 विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए थे। नेपाल फुल मेम्बर नेशन नहीं है। वहीं, फुल मेम्बर नेशंस में T20I में सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड भारत के खाते में था, जो हाल ही में बना। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 12 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद के मैदान पर 6 विकेट खोकर 297 रन जोड़े थे। भारत अब हाईएस्ट T20I टोटल की लिस्ट में तीसरे नंबर पर खिसक गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments