जयारोग्य चिकित्सालय परिसर में केंद्र के नवीन भवन में होगा शिविर
ग्वालियर। अखिल भारतीय सेवा संगठन सेवा भारती द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, ग्वालियर द्वारा आगामी 29 जून 2021, मंगलवार को जिला दिव्यांग की पुनर्वास केंद्र के नवीन परिसर में दिव्यांग मेडिकल बोर्ड शिविर का आयोजन किया जा रहा है, उक्त शिविर में चिकित्सकों द्वारा दिव्यांग बंधुओं के परीक्षण उपरांत उनके प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। ज़िला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र,ग्वालियर के प्रशासनिक अधिकारी गिरीश कुमार ने सभी दिव्यांग बंधु एवं भगिनी से अपने 5 पासपोर्ट साइज फोटो, समग्र आईडी की फोटो कॉपी, आधार आदि दस्तावेजों के साथ प्रातः काल 10:30 बजे शिविर स्थल पर पहुंचने का आग्रह करते हुए कहा है यहां ध्यान रखने की आवश्यकता है कि उक्त मेडिकल बोर्ड शिविर में केवल ग्वालियर जिले के ही बंधु भगिनी लाभान्वित हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर 29 जून को कोविड-19 से सुरक्षा प्रदान करने हेतु टीका भी लगाया जाएगा। ऐसे दिव्यांग बंधु जिन्होंने अभी तक कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन नहीं लगवाई है, वे लोग शिविर स्थल पर वैक्सीन लगवा सकते हैं।
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का नवीन भवन लश्कर स्थित जयारोग्य चिकित्सालय समूह परिसर में आश्रय भवन के पास स्थित है, अतः सभी दिव्यांग बंधु शिविर के लाभ हेतु नवीन परिसर पहुंचें।