Homeदेशदूसरों पर आरोपों के उस्ताद ने 1 लाख रूपये मैं खरीदी थी...

दूसरों पर आरोपों के उस्ताद ने 1 लाख रूपये मैं खरीदी थी जमीन…स्मृति ईरानी ने खोला सिब्बल का पुराना हिसाब

दूसरों पर आरोपों के उस्ताद ने 1 लाख रूपये मैं खरीदी थी जमीन...स्मृति ईरानी ने खोला सिब्बल का पुराना हिसाब

घोटालों के कारण कांग्रेस की सत्ता चली गयी लेकिन कांग्रेस के घोटाले अभी तक बंद नहीं हो रहे हैं. आये दिन कांग्रेसी सरकार मैं हुए घोटाले उजागर हो रहे हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल जो दूसरों पर घोटालों के आरोप लगाते हैं वो स्वयं घोटालों के उस्ताद निकले. कपिल सिब्बल पर मनमोहन सरकार के दौरान 89 करोड़ रूपये की जमीन को 1 लाख रूपये मैं खरीदने का आरोप लगा है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवा को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दो पत्रिकाओं में छपी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पियूष गोयल नामक शख्स से कपिल सिब्बल का संबंध था. इस शख्स पर पूर्व की केंद्र सरकार ने हवाला कारोबार में लिप्त रहने का आरोप लगाया था. ईरानी ने पूछा कि ऐसे शख्‍स के साथ व्‍यापार करने की क्‍या जरूरत थी? उन्‍होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के पत्रकारों ने इस बाबत सिब्‍बल से संपर्क किया था, लेकिन उन्‍होंने इस मामले में झूठ बोला था.

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी से पूछा कि अब वह इस मामले में जवाब दें कि क्‍या उन्‍हें यह स्‍वीकार्य है? स्‍मृति ईरानी ने कहा कि सिब्बल ने एक ऐसे शख्स से डील की जो मनी लॉन्ड्रिंग और सीबीआई के एक अफसर को रिश्वत देने का आरोपी था. यूपीए की ही सरकार ने उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए थे. ईरानी के अनुसार, जिस व्यक्ति के खिलाफ सीबीआई रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच कर रही थी, उसी व्यक्ति से सिब्बल और उनकी धर्मपत्नी ने ग्रैंड कैस्टिलो नाम की कंपनी का मालिकाना हक प्राप्त किया.

स्मृति ईरानी ने कहा कि कपिल सिब्बल किसी आरोपी के साथ बिजनेस डील करना चाहते हैं तो यह उनका निर्णय है, लेकिन क्या राहुल गांधी को यह स्वीकार्य है? ईरानी ने दो पत्रिकाओं में प्रकाशित रिपोर्ट का हवाला दिया था. उन्‍होंने कहा था कि इस बाबत जब दक्षिण अफ्रीकी पत्रकारों ने सिब्‍बल से पूछा था तो उन्‍होंने उनसे भी तथ्‍य छुपाए थे. ‘ऑपइंडिया’ में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, कपिल सिब्‍बल ने नई दिल्‍ली इलाके में 89 करोड़ रुपये की संपत्ति कौड़ियों के भाव में खरीद लिए थे. इस रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल सिब्‍बल और उनकी पत्‍नी ने ग्रैंड कैस्टिलो प्राइवेट लिमिटेड की 100 फीसद शेयर (दोनों के नाम 50-50 फीसद शेयर) खरीद ली थी. इसके एवज में सिर्फ एक लाख रुपये का भुगतान किया गया था. अधिग्रहण से पहले कंपनी के पास नई दिल्‍ली नगर निगम इलाके में 89 करोड़ रुपये मूल्‍य की जमीन थी.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments