Homeग्वालियर अंचलदेखिए चुनाव में मुस्लिम वोटों के बहिष्कार के वायरल वीडियो से हड़कम्प

देखिए चुनाव में मुस्लिम वोटों के बहिष्कार के वायरल वीडियो से हड़कम्प

 

ग्वालियर /लम्बे समय से शहर के सामाजिक संगठनों में सक्रिय एक चेहरे ने नगरीय निकाय चुनाव के बीच एक अजीबो गरीब शर्त रखकर माहौल को सरगर्म बना दिया है। इस टिप्पणी में चुनाव लड़ने के पूर्व सम्भावित प्रत्याशी ने अपनी पार्टी के सामने शर्त रखी है कि वह उनके लिए प्रस्तावित वार्ड में रहने वाले मुस्लिम परिवारों के बीच वोट मांगने नहीं जाएंगे।

यह शर्त रखने वाले नेता है हिन्दुमहासभा के प्रवक्ता अचलेश्वर न्यास के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी हरिदास अग्रवाल। उन्होंने आज बाकायदा अपना एक वीडियो संदेश जारी करके इसकी जानकारी दी है।
वीडियो सन्देश में हरिदास अग्रवाल ने कहा है कि वार्ड 44 सदैव हिन्दुमहासभा का गढ़ रहा है,यहां से कईबार हिन्दुमहासभा ने चुनाव जीता है। इसबार भी पार्टी द्वारा उनसे वार्ड 44 से चुनाव लड़ने  को कहा जा रहा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि वे वार्ड 44 से चुनाव में उतरने को तैयार हैं लेकिन उनकी एक शर्त है। वह शर्त यह है कि वे वार्ड 44 में रहने वाले मुस्लिम परिवारों की चोखट पर वोट मांगने नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मुसलमानों द्वारा हिंदुओं के खिलाफ जिस प्रकार का हिंसक वातावरण पैदा किया जा रहा है,विशेषकर कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर हमले किए जा रहे हैं ,शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सुनियोजित हिंसाचार करके देश का माहौल गन्दा किया जा रहा है यह सहन करने लायक नहीं है। ऐसी स्थिति में वे किसी भी मुस्लिम की चोखट पर जाकर वोट मांगने को तैयार नहीं हैं। श्री अग्रवाल ने देश के समस्त हिंदुओं से जागरूक होकर इन हिंसाचारियों के खिलाफ इसी तरह के कदम उठाने की अपील की है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments