ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल द्वारा आज गुरुवार को बस स्टैंड एवं बस स्टैंड पर बने आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया गया। परीक्षा के दौरान बस स्टैंड एवं आश्रय स्थल पर गंदगी व अव्यवस्था पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बस स्टैंड प्रभारी श्री राकेश तोमर को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री कन्याल ने चलती हुई बस मे से यात्रियों द्वारा सड़क पर थूके जाने पर बस को रुकवाकर बस में बैठे यात्रियों स्वच्छता का ध्यान रखने की समझाइश दी तथा यह भी बताया कि यदि किसी यात्री द्वारा सड़क पर थूका गया तो उसके खिलाफ जुर्माने की भी कार्रवाई की जाएगी।
इसके पश्चात निगमायुक्त श्री कन्याल ने
ग्वालियर के रेल्वे स्टेशन परिसर एवं स्टेशन बजरिया में निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी दुकानदारों को निर्देश दिए कि यदि किसी भी दुकान के सामने गंदगी पाई जाती है तो संबंधित दुकानदार से सफाई करा कर दुकान को सील कर दिया जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री अत्येंद्र सिंह गुर्जर, श्री मुकुल गुप्ता ,अधीक्षण यंत्री श्री जे पी पारा सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
साइंस कॉलेज एवं जलविहार परिसर का किया निरीक्षण
निगमायुक्त श्री किशोर कन्याल ने नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए बनाए गए मतदान सामग्री वितरण केंद्र एवं काउंटिंग केंद्र साइंस कॉलेज का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके पश्चात जल विहार स्थित परिषद भवन का निरीक्षण किया तथा सभी आवश्यक कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए साथ ही जल विहार परिसर के जलाशय की साफ सफाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके पश्चात गोपाल मंदिर में भगवान श्री राधा कृष्ण के दर्शन भी किए।