Homeग्वालियर अंचलदेखिए जब मंत्री जी हाथ में माइक थामकर सड़क पर उतर गए

देखिए जब मंत्री जी हाथ में माइक थामकर सड़क पर उतर गए

ग्वालियर /मुख्य मंत्री के आव्हान पर जहां तमाम समाज सेवी संस्थाओं द्वाराकोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चलाया जा रहा है अभियान चलाया जा रहा है वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मरीजों व जरूरतमंदों की सेवा में जुट गए हैं। उधर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री व ग्वालियर के प्रभारी मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर हाथ में माईक थामकर सड़कों पर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते दिखाई दिए।
मुख्य मंत्री द्वारा दिनांक 14 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जन अभियान परिषद् व स्थानीय स्वयं सेवी संस्थाओं व स्वयं सेवकों के द्व्रारा कोरोना संक्रमण से बचाव की दिशा में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए इस पुनीत कार्य में स्वयं की सुरक्षा के साथ सहयोग करने व जुड़ने की अपील की स्वयं सेवकों का आव्हान किया जिसकी कार्यवाही स्वरुप संस्था फेमिली हेल्थ इंडिया द्वारा इस दिशा में विशेष जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया |
ग्वालियर शहर की चयनित 100 बस्तियों में मच्छर जनित बीमारी डेंगू नियंत्रण की दिशा में गोदरेज के सहयोग से फेमिली हेल्थ इण्डिया व जिला स्वस्थ्य समिति ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में क्रियान्वित एम्बेड परियोजना के तहत लगातार प्रयास किये जा रहे हैं |
वर्त्तमान में कोरोना महामारी के चलते संस्था द्वारा डेंगू नियंत्रण के साथ साथ विशेष जागरूकता अभियान प्रारंभ किया हैं जिसके तहत संस्था कार्यकर्ता शहर के जोन क्रमांक 03, 20, 21 और 05 में जन अभियान परिषद् के साथ कोरोना महामारी नियंत्रण की दिशा में विशेष जागरूकता अभियान चला कर सहयोग प्रदान कर रहे हैं |
इसीक्रम में संस्था द्वारा दिनांक- 17 व 18 को जोन क्र. 3 के वार्ड 7,8 व 15 में जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके तहत संजय नगर, गदाईपुरा, धर्मकांटा, ए. बी. रोड, प्रसाद नगर, इंदिरा नगर, व मरघट रोड पर, लाउडस्पीकर व पोस्टर के साथ घर घर व गली गली घूम कर लोगों को मास्क लगाने, दूरी बनाए रखने व टीकाकरण हेतु प्रेरित किया गया | इस दौरान स्वयं सेवकों द्वारा 45 वर्ष से अधिक उम्र के 14 लोगों का पंजीयन कर टीकाकरण करवाया गया साथ साथ उन्हें घर से बाहर निकलते समय हमेशा मास्क का उपयोग करने की सलाह दी गयी |
अभियान के दौरान बिना मास्क के घूम रहे लोगों को मास्क का महत्त्व बताते हुए निःशुल्क मास्क उपलव्ध कराते हुए मास्क लागने के लिए प्रेरित किया | इस दौरान सड़क पर घूम रहे कई लोगों ने समझाने पर अपनी जेबों से मास्क निकाल कर लगाया और कई घर वापस जा कर मास्क लगा कर बहार निकले |
जिला समन्वयक एम्बेड परियोजना विजय मिश्रा व जिला मलेरिया अधिकारी डा. मनोज पाटीदार ने बताया की डेंगू नियंत्रण के साथ साथ कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरूकता अभियान अभी निरंतर जारी रहेगा |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments