कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज जबलपुर से कांग्रेस के मेगा प्रचार अभियान की शुरुआत की। सबसे पहले उन्होने ग्वारीघाट पर 101 ब्राह्मणों के साथ नर्मदा पूजन और महाआरती की। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ‘विजय शंखनाद अभियान’ का शुभारंभ मां नर्मदा पूजन के साथ हुआ। इसके बाद प्रियंका गांधी भंवरताल पार्क में गोंड रानी वीरांगना दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगीं और आम सभा को संबोधित करेंगीं। इसी के साथ कांग्रेस का मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए इलेक्शेन कैंपेन की औपचारिक शुरुआत हो गई है।