Homeप्रमुख खबरेंदेव श्रीमाली क़ो मिला पत्रकारिता का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

देव श्रीमाली क़ो मिला पत्रकारिता का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

 

ग्वालियर ./भोपाल /17 सितंबर 2026/

सेन्ट्रल इंडिया प्रेस क्लब द्वारा भोपाल के कुशभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर मे आयोजित एक भव्य और गरिमापूर्ण समारोह मे ग्वालियर चंबल अंचल के वरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली सहित मध्यप्रदेश के चुनिंदा वरिष्ठ पत्रकारों और पूर्व मे मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क विभाग की सफलता पूर्वक कमान संभाल चुके जनसम्पर्क विभाग के पूर्व आयुक्तों क़ो लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया.

इस अवार्ड समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा के स्पीकर नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यवक्ता पूर्व राजयपाल प्रो कप्तान सिंह सोलंकी, विशिष्ठ अतिथि मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व रक्षामंत्री सुरेश पचौरी, वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव दिल्ली, महेश श्रीवास्तव, राजेंद्र शर्मा, रामभुवन सिंह कुशवाह, इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी थे. इन समेत अनेक पत्रकारों क़ो पत्रकारिता के क्षेत्र मे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया. अवार्ड पाने वालों मे ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल और डॉ राकेश पाठक भी शामिल रहे. कार्यक्रम के प्रारम्भ मे स्वागत भाषण संगठन के अध्यक्ष विजय कुमार दास ने किया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments