ग्वालियर16 सितंबर 2026/ग्राम रिछैरा में आयोजित ‘सबके गणेश’ महोत्सव के तृतीय दिवस धार्मिक एवं सामाजिक उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महोत्सव के अवसर पर श्री कृष्णायन गौशाला के संरक्षण महंत श्रद्धेय ऋषभ देवानंद जी महाराज, भितरवार विधायक मोहन सिंह राठौर, भाजपा ग्वालियर जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य यशवंत इंदापुरकर, प्रांत सहकार्यवाह विजय दीक्षित, भाजपा जिला मंत्री अजय द्विवेदी एवं श्रीमती प्रिया तोमर उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन कर सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने तथा समाज में सुख-शांति और सौहार्द की प्रार्थना की।
ग्राम रिछैरा, जिला ग्वालियर में आयोजित यह महोत्सव धार्मिक आस्था और सामूहिक सहभागिता का संदेश दे रहा है।
सबके गणेश’ महोत्सव के तृतीय दिवस पर जुटे जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता
RELATED ARTICLES