आज रात 9 बजे पूरा देश एक साथ दीये जलाकर पूरी दुनिया को अपनी एकजुटता का संदेश देगा. कोरोना वायरस के प्रकोप से पूरी दुनिया जूझ रही है. भारत में भी इसका संकट लगातार बढ़ रहा है. संकट के इस वक्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एकजुटता का संदेश देने के लिए 5 अप्रैल को लाइटें बंद रखने का आह्वान किया. ऐसे में देश की जनता भी आज रात दीया, मोमबत्ती, टॉर्च और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर एकजुटता दिखाने को तैयार है.इसको लेकर सोशल मीडिया आदि पर देशवासियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों को आज रात्रि 9 बजे का बेसब्री से इंतजार है।
देशवासियों को रात्रि 9 बजे का इंतजार दिखाई दे रहा है जबरदस्त उत्साह
RELATED ARTICLES