Homeदेशदेश के सबसे बड़े अस्पताल व शोध संस्थान में लगी भीषण आग

देश के सबसे बड़े अस्पताल व शोध संस्थान में लगी भीषण आग

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में शनिवार शाम आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार, आग ने विकराल रूप ले लिया है। एक बार फिर से बिल्डिंग घूं-धूं कर जल उठी है। एम्स के टीचिंग ब्लॉक के दूसरे फ्लोर से शुरू हुई आग पांचवे फ्लोर तक फैल गई। डॉक्टरों का कहना है कि यहां सारा शोध से लेकर तमाम डाटा रखा हुआ है। एम्स में आग लगने की खबर मिलते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग टीचिंग ब्लॉक में लगी है जो कि इमरजेंसी के पास है। सूत्रों के अनुसार, इस ब्लॉक के वार्ड एबी1 और एबी2 में भर्ती करीब 80 मरीजों को दूसरी वार्ड में शिफ्ट किया गया है। इसके साथ ऑर्थो वार्ड से भी 40 मरीज शिफ्ट किए गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार, ऊपर के दो फ्लोर पर 100 से ज्यादा मरीज थे। वहीं एक घंटे से ज्यादा समय से लगी इस आग पर अभी काबू नहीं पाया जा सका है। आग इतनी भीषण हो गई है कि कई किलोमीटर दूर से भी धुंआ देखा जा सकता है। आग लगने के बाद वेंटिलेटर के साथ ही मरीजों को शिफ्ट किया गया है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम एम्स में टीचिंग ब्लॉक के फर्स्ट और सेंकेंड फ्लोर पर आग लगी है। एम्स में आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने के काम में जुट गईं है। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग बुझाने का काम अब भी जारी है। आग लगते ही बिल्डिंग को खाली करा लिया गया था। इस हादसे में नुकसान का आकलन आग बुझ पाने के बाद ही लग सकेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments