Homeदेशदेश में कोरोना वेक्सीनेशन को लेकर हलचल तेज सरकार ने मांगी हेल्थकेयर...

देश में कोरोना वेक्सीनेशन को लेकर हलचल तेज सरकार ने मांगी हेल्थकेयर वर्कर्स की सूची

नई दिल्लीः देश में कोरोना वेक्सीनेशन को लेकर हलचल तेज हो गई है उधर दिल्ली में कोरोना के वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. दिल्ली सरकार ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिये हेल्थकेयर वर्कर्स का एनरॉलमेंट शुरू कर दिया है, इसके लिए सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों की जानकारी मांगी है. दिल्ली की सभी हेल्थकेयर फैसिलिटीज जैसे इंस्टीट्यूशन, नर्सिंग होम, ओपीडी, क्लीनिक आदि को अपने हेल्थकेयर वर्कर्स के नाम भेजने को कहा गया है. वहीं 5 दिसंबर की मध्यरात्रि तक डेटा पंजीकृत करने का समय दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक कई रजिस्टर्ड नर्सिंग होम, हॉस्पिटल और नॉन-रजिस्टर्ड नर्सिंग होम ने इसके लिये अपना डाटा साझा भी कर दिया है. जिन हेल्थकेयर वर्कर्स की जानकारी मांगी गई है उसमें सभी एलोपैथिक, डेंटल, आयुष, फिजियोथेरेपी क्लीनिक, डायग्नोस्टिक लैब्स, रेडियोलोजी सेंटर और अन्य हेल्थकेयर सेटिंग्स के सारे मेडिकल, पैरा मेडिकल, सपोर्टिंग, सिक्योरिटी, सेनिटेशन और एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ शामिल होंगे.

DSHM की वेबसाइट पर जमा करना होगा डेटा

एनरॉलमेंट के लिये DSHM की वेबसाइट https://dshm.delhi.gov.in पर डेटा अपलोड किया जा सकता है. जबकि प्राइवेट हेल्थकेयर फैसिलिटीज लॉग-इन एक्सेस के ज़रिए डेटा भेज सकती हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments