Homeमनोरंजनदो दिवसीय फिल्म निर्माण कार्यशाला आज से,मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के युवा फिल्मकार...

दो दिवसीय फिल्म निर्माण कार्यशाला आज से,मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के युवा फिल्मकार होंगे शामिल

सतपुड़ा चलचित्र समिति का आयोजन

भोपाल। फिल्मों में रुचि रखनेवाले युवा फिल्मकारों को फिल्म निर्माण के कलात्मक एवं तकनीकी पक्ष का प्रशिक्षण देने हेतु सतपुड़ा चलचित्र समिति 17–18 सितंबर को दो दिवसीय फिल्म निर्माण कार्यशाला का आयोजन कर रही है। कार्यशाला का उद्घाटन समारोह 17 सितंबर को सुबह 9:45 बजे सेज विश्वविद्यालय के सभागार में होगा। इस अवसर पर भारतीय चित्र साधना के प्रतिनिधि श्री अनुपम भटनागर एवं चर्चित वेबसीरिज ‘गुल्लक’ के पटकथा लेखक श्री दुर्गेश सिंह बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस कार्यशाला में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के ऐसे युवाओं ने पंजीयन कराया है, जो फिल्म निर्माण में रुचि रखते हैं। पंजीयन करानेवाले युवाओं में से चयनित 30 युवा फिल्मकार कार्यशाला प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यशाला में पटकथा, अभिनय, सिनेमेटोग्राफी, संपादन, निर्देशन और स्टोरीबोर्ड लेखन विषयों पर विषय विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण हेतु विषय विशेषज्ञ दिल्ली, मुंबई, भोपाल और मध्यप्रदेश के अन्य क्षेत्रों से आ रहे हैं। कार्यशाला का समापन 18 सितंबर को शाम 4:00 बजे सेज विश्वविद्यालय में होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments