Homeप्रमुख खबरेंदौड़ ऐसी कि थम गईं पूरी दुनिया की सांसें फिर सेकेंड के...

दौड़ ऐसी कि थम गईं पूरी दुनिया की सांसें फिर सेकेंड के पांच हज़ारवें हिस्से के अंतर से बने विश्व विजेता

अमेरिकी स्प्रिंट स्टार नोआ लाइल्स ने पेरिस ओलंपिक में 100 मीटर की रेस सेकेंड के पांच हजारवें हिस्से के अंतर से जीत ली है.

पेरिस ओलंपिक के सबसे रोमांचक मुक़ाबलों में से एक में नोआ ने अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ 9.79 सेकेंड में यह दौड़ जीत ली. लेकिन जमैका के स्प्रिंटर किशेन थॉम्पसन ने भी इतने ही समय में दौड़ पूरी की.

दोनों का समय 9.79 सेकेंड ही माना गया.

नोआ का अंतर .784 था जबकि थॉम्पसन का .789 था.

अमेरिकी धावक फ्रेड कर्ली 9.81 सेकेंड के साथ ब्रॉन्ज मेडल विजेता बने.

पिछली बार के गोल्ड मेडल विजेता इटली के जैकब्स मार्सेल ने 9.85 सेकेंड में दौड़ पूरी की और वो पांचवें स्थान पर रहे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments