Homeप्रमुख खबरेंनकवी 25 को और विजयवर्गीय 27 को आएंगे ग्वालियर

नकवी 25 को और विजयवर्गीय 27 को आएंगे ग्वालियर

 

ग्वालियर 24 फरवरी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के बूथ व शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन कल 25 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मेला ग्रांउड स्थित संस्कृति गार्डन पर होगा। सम्मेलन में ग्वालियर लोकसभा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आठ विधानसभा क्षेत्रों के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं को भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री  मुख्तार अब्बास नकवी, कंेंद्रीय मंत्री  नरेंद्र सिंह तोमर व प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं का विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। उधर इसी तरह भिंड संसदीय क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन 27 को आयोजित होगा इसमें कैलाश विजयवर्गीय विशेष रुप से शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 27 फरवरी को एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आ रहे हैं। वह सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से नई दिल्ली से ग्वालियर आयेंगे। वे 27 फरवरी को ही भिंड रवाना हो जायेेंगे, जहां उन्हें वहां आयोजित भाजपा के लोकसभा सम्मेलन में भाग लेना है। इसके बाद वह दतिया रवाना होंगे और पीताम्बरा मां के दर्शन कर ओरछा रवाना हो जायेंगे। इसके उपरांत वह रात्रि में दक्षिण एक्सप्रेस से नई दिल्ली रवाना हो जायेंगे। ग्वालियर लोकसभा के संयोजक अभय चैधरी ने बताया 25 फरवरी को मेला ग्रांउड स्थित संस्कृति गार्डन में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह हैं।

सम्मेलन की व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप

संसदीय क्षेत्र के बूथ सम्मेलन को सफल बनाने के लिए लोकसभा के प्रभारी  विजय दुबे जी ने आज संस्कृति गार्डन में प्रचार-प्रसार, मंच व्यवस्था समिति, स्वच्छता व्यवस्था, जल वितरण, साज-सज्जा, स्वागत, भोजन व्यवस्था, मीडिया व्यवस्था आदि समितियों की बैठक ली और व्यवस्थाओं का अंतिम रूप दिया।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments