
नई दिल्ली / मुख्यमंत्री मोहन यादव भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा सहित भाजपा के तमाम नेताओं ने दिल्ली के मेंदाता अस्पताल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद रहे प्रभात झा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री शर्मा ने प्रभात जी की पार्थिव देह पर भाजपा का झंडा ओढ़ाकर सम्मान किया। श्री झा के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। श्री प्रभात झा की अंत्येष्टि आज दोपहर बाद बजे उनके पुश्तैनी गांव कोरियाही, जिला सीतामढ़ी, बिहार में होगी।