भाजपा के ग्वालियर-चंबल संभाग के मीडिया कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कल 12 फरवरी को
केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा सहित अन्य नेतागण करेंगे वर्ग का शुभारंभ
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर-चंबल संभाग का मीडिया प्रशिक्षण वर्ग 12 फरवरी रविवार को आयोजित किया गया है। कार्यक्रम सिटी सेंटर स्थित जीवाजी विश्वविद्यालय के पास आईआईटीटीएम के सभागार में होगा। वर्ग का शुभारंभ प्रातः 10ः30 बजे केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा सहित अन्य नेतागण करेंगे।
प्रशिक्षण वर्ग में ग्वालियर-चम्बल संभाग के जिला मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, मोर्चों के जिला मीडिया प्रभारी, पार्टी के मण्डल मीडिया प्रभारी उपस्थित रहेंगे।