Homeखेलआर अश्विन ने रच दिया इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले बने दूसरे...

आर अश्विन ने रच दिया इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले बने दूसरे भारतीय गेंदबाज

रविचंद्रन अश्विन  टेस्ट फॉर्मेट में भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे नागपुर टेस्ट मैच में भी आर   की गेंदबाजी का जादू देखने को मिला है. उन्होंने इस मैच की दूसरी पारी में काफी शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. इस पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

रविचंद्रन अश्विन  ने इस मैच की पहली पारी में 15.5 ओवर गेंदबाजी करत हुए 3 विकेट अपने नाम किए थे. लेकिन दूसरी पारी में आर अश्विन  और भी घातक नजर आए और उन्होंने शुरुआती 7 विकेट में से 5 विकेट अपने नाम किए. इस पारी में उन्होंने 5 विकेट पूरे करते ही अनिल कुंबले  के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय गेंदबाज 

 

आर अश्विन  ने भारत में 25वीं बार एक पारी में 5 विकेट या उससे ज्यादा विकेट हासिल करने का कारनामा किया है. इसे पहले सिर्फ अनिल कुंबले  ने ही भारत में खेलते हुए 25 पारियों में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. वहीं, आर अश्विन  ने कुल 31वीं बार टेस्ट की एक पारी में 5 विकेट या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं.

 

बॉर्डर गावस्कर सीरीज में ऐसा रिकॉर्ड

 

रविचंद्रन अश्विन  इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं. अनिल कुंबले  बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के सबसे सफल गेंदबाज हैं. उनके नाम 111 विकेट दर्ज हैं. इसके बाद आर अश्विन  इस लिस्ट में आ गए हैं. वहीं 95 विकेट के साथ हरभजन सिंह  तीसरे नंबर पर हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments